रामायण मे आर्य सुमंत का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया।चंद्रशेखर अपने मुंबई स्थित घर पर थे। वैसे तो उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन थोड़ी बहुत उम्र संबंधित दिक्कतें जरूर थीं। जिस वजह से 97 साल की उम्र में बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते हफ्ते तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन एक ही दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया |