भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किये हैं और कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है.
- मिज़ोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई के राज्य का बदलाव करते हुए उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का ट्रांसफ़र करते हुए उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.
- त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैसअब से झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
- थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में अपना पदभार संभालेंगे.
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- डॉ. हरि बाबू कंभमपति अब से मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
- मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालेंगे.
- राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.