35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ सिंघु बॉर्डर पर जायजा लेने जाएंगे। इस दौरान वह किसानों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे।

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों द्वारा कानून को रद्द करने की मांग करते हुए आज 12 दिन हो चुके हैं। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ सिंघु बॉर्डर पर जायजा लेने जाएंगे। इस दौरान वह किसानों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे।

‘आप’ दे चुकी है किसानों को समर्थन

बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किए गए भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि देशभर में आप कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने और भारत बंद में हिस्सा लेने की अपील भी की।

कई पार्टियों द्वारा ‘भारत बंद’ का समर्थन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई पांचवे दौर की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया है। किसान संगठनों ने प्रदर्शन को बढ़ाते हुए 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। केंद्र द्वारा 9 दिसंबर को एक और बैठक बुलाई गई है। 

कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक और आप ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को ‘भारत बंद के आह्वान के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया है। इन विपक्षी पार्टियों से पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों ने भी बंद का समर्थन किया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles