अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी काफी खुश हैं। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लगातार दूसरी बार सांसद बने मनोज तिवारी के पास खुश होने की एक और वजह आ गई है। इस खुशी का कारण है उनके घर जन्मी बच्ची। मनोज ने ट्विटर पर बच्ची को गोद लिए हुए एक फोटो साझा की और लिखा, मेरे घर आयी एक नन्हीं परी…आई एम ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल…जय जगदंबे।
मनोज ने यह जानकारी बुधवार को ट्विटर पर साझा की। इसके बाद शुभकामनाओं देने वालों ने बच्ची को ढ़ेर सारी दुआयें दी। कई बड़े नेताओं और उनके फैन्य ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाईयां दीं। एक फैन ने लिखा, लक्ष्मी जी के आगमन पर आपको और आपके परिवार को लख लख बधाईयां।
मनोज तिवारी के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वह केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर बुलाकर कृषि बिलों से संबंधित उलझनों को सुलझाने की बात कही और इस मुद्दे पर अज्छी राजनीति करने की सलाह दी।