36.7 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

भारत ही नहीं विदेशों की भी सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले विश्‍व सिंधी समाज ने राममंदिर निर्माण के लिए दो सौ किलोग्राम चांदी समर्पित किया

अयोध्‍या में भव्‍य राममंदिर निर्माण के लिए विश्‍व सिंधी समाज ने दो सौ किलोग्राम चांदी समर्पित दी है। ये चांदी एक-एक किलोग्राम वजन वाली ईंटों की शक्‍ल में है। समर्पण के लिए सिंधी समाज के लोग चांदी की ईंटों से भरे बक्‍से सिर पर रखकर पहुंचे। उन्‍होंने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। 

विश्व सिंधी सेवा संगठन के प्रमुख राजू मनवानी ने कहा कि उनका संगठन सिर्फ भारत के नहीं विदेशों की भी सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी की ईंटें समर्पित करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भी भारत के विभिन्‍न प्रदेशों के अलावा नेपाल समेत तीन अन्‍य देशों के सिंधी समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्‍ली के भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली ने कहा कि वह 1992 में कार सेवा के समय लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या आए थे। तब वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। 28 साल के बाद अब वह यहां आए हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी आज एक बार फिर उस दौर का पूरा संघर्ष याद आ गया। उन्‍होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का सम्‍मान करने वाले दूसरे धर्म में भी हैं। 

राजू मनवानी ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए 200 किलोग्राम चांदी ये ईंटें पूरे विश्‍व के सिंधी समाज की ओर से हैं। इन ईंटों को लेकर आए प्रतिनिधिमंडल में भी भारत के विभिन्‍न प्रदेशों और अन्‍य देशों के प्रतिनिधि हैं। 500 साल के बाद रामलला के लिए मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस खुशी में सब शामिल हैं। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles