32.8 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

बॉयफ्रेंड अपनी सास के साथ फरार गर्लफ्रेंड कर रही बच्चे की डिलीवरी

देश और दुनिया में प्रेमी जोड़े के भागने की खबरें आम हैं, मगर इस बार ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने वाले सभी हक्के-बक्के रह जा रहे हैं। इंग्लैंड में एक शख्स उस वक्त अपनी सास के साथ भाग गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दे रही थी। 24 वर्षीय जेस अल्‍ड्रिज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रेयान शेल्‍टन के दूसरे बच्‍चे को जन्‍म दिया है, मगर अब वही बॉयफ्रेंड जेस की मां के साथ रिलेशनशिप में रह रहा है। अल्ड्रिज ने अपने साथ हुए धोखे को विस्तार से बताया है। 

दूसरा बच्‍चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज और 29 वर्षीय रेयान ने फैसला किया था कि वे दोनों 44 वर्षीय मां जार्जिना के साथ उनके ही घर में रहेंगे। दरअसल, मां जॉर्जिना ने ही जेस को कहा था कि वे यहां पर उनके बच्चों की देखभाल कर सकती हैं। 28 जनवरी को जब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद जेस अल्ड्रिज घर पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि उनका बॉयफ्रेंड रेयान और मां जॉर्जिया दोनों रिलेशनशिप में हैं और फरार हो गए हैं। बॉयफ्रेंड रेयान और जेस की मां जॉर्जिया वहां से 30 मील दूर एक नए घर में रह रहे हैं।

इस घटना से आहत जेस अल्ड्रिज ने अंग्रेजी वेबसाइट ‘द सन’ को बताया कि यह पूरी तरह से धोखा है। आप उम्मीद करते हैं कि एक नवजात बच्‍चे को उसकी नानी प्‍यार करेगी। उन्‍हें दोनों बच्‍चों को पालने में मदद करनी चाहिए और देखभाल करना चाहिए, मगर इसके बदले वह मेरे ही बॉयफ्रेंड के साथ रात गुजार रही हैं। बता दें कि जेस और रेयान दोनों तीन साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे और उसके बाद से ही साथ रह रहे थे। 

हाउसकीपर का काम करने वालीं जेस अल्ड्रिज साल 2019 में एक बच्ची की मां बनी थीं। उन्होंने दावा किया कि रेयान संग शिफ्ट होते ही उनकी मां जॉर्जिया ने फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। वे दोनों अक्सर एक दूसरे से फ्लर्ट किया करते थे और हर रात किचेन के पास बैठकर शराब पीते और जोक मारते थे। जेस ने कहा, मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं, मैंने अपनी मां और अपने बच्चों के पिता को खो दिया।’

उन्होंने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान से ही दोनों के बीच अफेयर थे। बेटे के जन्म के कुछ देर बाद ही उन्हें रेयान के एक संदेश मिला था, जिसमें रिलेशनशिप खत्म करने की बात कही गई थी। इस मैसेज के बाद जब जेस घर लौटीं, तो वह यह देखकर दंग रह गईं कि रेयान और उनकी मां दोनों गायब हैं। रेयान और जेस की मां अब दो कमरे वाले किराए के घर में रहते हैं। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles