29 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

बिहार में RJD का हल्ला बोल , किसानों का भारत बंद आज, कई जगह रोकी गईं ट्रेनें

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कानून के खिलाफ आज यानी मंगलवार (8 दिसंबर) को एक दिन के लिए ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। पूरे देश में आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक ‘भारत बंद’ बुलाया गया है। हालांकि, इसका असर अभी से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। ओडिशा और महाराष्ट्र में ट्रेनें रोकी गईं हैं। किसानों के इस भारत बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा समेत देश की 18 राजनीतिक पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। भारत बंद के दौरान परिवहन सेवा से लेकर फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, मगर अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गईं, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले मार्गों को बंद कर देंगे। सरकार और प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के बीच अब तक की वार्ता विफल रही है और इसकी छठे दौर की वार्ता बुधवार (9 दिसंबर) को होनी है। तो चलिए जानते हैं

बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया

भारत बंद के दौरान बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया। दरभंगा के गंज चौक पर कार्यकर्ताओं ने टायर फूंक कर अपना कृषि कानूनों का विरोध जताया। 

भारत बंद को लेकर नोएडा में पुलिस की पूरी तैयारी

गौतमबुद्ध नगर के अडिशनल सीपी लव कुमार ने कहा कि भारत बंद को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंटस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

किसानों के आंदोलन को अन्ना हजारे का साथ, आज रख रहे हैं उपवास

भारत बंद: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को अन्ना हजारे का साथ मिल गया है। किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार आज एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का दिल्ली में चल रहा आंदोलन पूरे देश में फैलना चाहिए। किसानों के दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन की भी अन्ना हजारे ने सराहनी की है। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles