31.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

पत्नी ने अपनी परवाह किए बिना एक किडनी पति को दी

14 फरवरी वैलेन्टाइन डे को प्यार करने वाले साथ जीने और मरने की कसम खाते हैं। वहीं कुछ ऐसी भी जोड़ियां है जिन्होंने गंभीर बीमार अपने साथी के लिए जीजान से सेवा ही नहीं की, उनके लिए अपने शरीर के अंगों को देकर जान भी बचाई है। इनके चेहरों की चमक एक दूसरे के प्यार और विश्वास की बानगी पेश कर रहे है। सही मायनों में इन्ही लोगों का वैलेन्टाइन डे भी है।

शहर में वाईडी कालेज नहरिया के पास रहने वाले पति-पत्नी अमित मिश्रा और वंदना सही मायनों में दो जिस्म एक जान हैं। यह कोई कहानी नही है बल्कि हकीकत है। 2014 में अमित मिश्रा की तबियत खराब हुई। जांच में पता चला कि अमित की दोनों किडनी खराब हो गई है। इसकी जानकारी होने पर परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। ऐसे समय में उनकी पत्नी वंदना ने अपनी परवाह न करते हुए संयम और धैर्य के साथ अपनी एक किडनी अमित को देने का निश्चय कर लिया। इसके बाद को वंदना की दो किडनी दो अलग-अलग शरीर में काम करने लगी। वंदना के इस साहसिक निर्णय को करीब छह साल हो गये। दोनों हंसी-खुशी दो बच्चों के साथ दो ही किडनी से हर साल सही मायने वाला वैलेन्टाइन डे मना रहे हैं।

जानलेवा बीमारी में भी नहीं कम हुआ प्यार
शहर में ही रहने वाले आदेश और नेहा की भी कहानी प्यार करने वालों के लिए एक सीख है। 2019 मे नेहा की अचानक तबियत खराब हो गई। जांच के बाद पता चला कि इनमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की शुरुआत हुई है। इसके इलाज में धन के साथ ही समय की भी लगने वाला है। इन सब चीजों के बाद भी आदेश ने अपनी पत्नी और बच्चों की बराबर देखभाल करते हुए बीमारी से परेशान पत्नी को विश्वास दिलाते हुए इलाज भी शुरू करा दिया। करीब एक साल इलाज के बाद दोनों पूरी तरह से ठीक है।

वैलेंटाइन डे आज, मनेगा मोहब्बत का दिन
लखीमपुर-खीरी। रविवार को वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत की खुशबू बिखरेगी। एक-दूसरे पर प्यार न्योछावर होगा। होटल, रेस्टोरेंट इसके लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस भी अलर्ट रहेगी। पुलिस का कहना है कि प्यार पर कोई पहरा नहीं है, लेकिन अश्लीलता, छेड़छाड़ पर फौरी कार्रवाई की जाएगी। उधर हिन्दू संगठन भी तैयारी में हैं। वे वैलेंटाइन डे का विरोध करेंगे। विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश मंत्री आचार्य संजय मिश्र का कहना है कि प्रेम का नाम वह नहीं है, जिसको वैलेंटाइन डे पर परोसा जाएगा। संगठन के युवा नजर रखेंगे कि कोई अश्लीलता या लव जेहाद जैसा तो कुछ नहीं फैला रहा। यदि कुछ ऐसा हुआ तो पुलिस को सूचित करेंगे। 
 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles