44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

नेपाल में राजशाही शासन की पुनः मांग को ओली सरकार का समर्थन- नेपाली कांग्रेस का आरोप

काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल में विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने कहा कि ओली सरकार देश में शाही शासन व्यवस्था पुन: स्थापित करने की मांग का समर्थन कर रही है। ऐसा वह रणनीति के तहत कर रही है। ऐसा देश के विभिन्न भागों में शाही शासन पुन: स्थापना के लिए हुई जनसभाओं में देखने को मिला है। इन सभाओं में राजशाही को पुन: कायम करने और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग की गई है।

नेपाल में 2006 में राजशाही का हुआ था खात्मा, हिंदू राष्ट्र की जगह धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित

उल्लेखनीय है कि नेपाल में 2006 में राजशाही का खात्मा हुआ था और उसके बाद 2008 में उसका हिंदू राष्ट्र का दर्जा खत्म कर उसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया गया था।

देउबा ने कहा- ओली सरकार कोविड से निपटने और दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में विफल

देउबा ने ओली सरकार के भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार कोविड से निपटने और दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में भी विफल रही है। नेपाली कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को देश के 77 जिलों में सरकार विरोधी प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles