36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

दिल्ली में खुला अनोखा ‘शू बैंक’, जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे मुफ्त जूते और खिलौने

नई दिल्ली: दिल्ली में एक खास तरह की पहल की गई है। जिसके अंर्तगत ‘जूता बैंक’ (Shoe Bank) खोला गया है। इस जूता बैंक से कई जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी। इसके तहत बच्चों के लिए भी मुफ्त में खिलौना भी प्रदान किए जाएंगे, ये जूता बैंक दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शुरू किया गया है। जिसमें आप अपने पुराने जूते फैंकने की जगह उन्हें बैंक में दान कर सकते हैं। जिसके बाद उन जूतों को जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचा दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जरूरतमंदों की सहायता करने और स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने गुरुवार को ‘जूता बैंक’ खोला। SDMC ने दावा किया कि यह दिल्ली में इस प्रकार की पहली पहल है। नगर निकाय ने बताया कि SDMC के पश्चिम जोन के सुभाष नगर क्षेत्र में जूता बैंक का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर पश्चिमी जोन के अध्यक्ष कर्नल वी.के. ओबरॉय स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी राजीव जैन, स्थानीय पार्षद सुरेन्द्र सेतिया, सहायक आयुक्त हरीश कश्यप और निगम के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त डॉ सोनल स्वरूप ने कहा कि दक्षिण निगम ने एक अनूठी पहल करते हुए आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को देखते हुए पश्चिमी जोन में जरूरतमंद लोगों के लिए पहला जूता बैंक खोला है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles