टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में जमानत दे दी गई है। नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को 04 जून को वालिव पुलिस (वसई) ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मंगलवार (15 जून) की सुनवाई के बाद पर्ल वी पुरी को बेल मिल गई है। पर्ल वी पुरी के वकील राजीव सावंत ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। पर्ल वी पुरी 11 दिन बाद जेल से बाहर आने वाले हैं।