33.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

जापानी महिला ने अपनी मां की लाश को एक दशक तक फ्रीजर में छिपा कर रखा था

एक जापानी महिला ने अपनी मां की लाश को एक दशक तक अपने अपार्टमेंट में एक फ्रीजर में छिपा कर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे डर था कि अगर उसकी मां की मौत की खबर बाहर आई तो कहीं उससे घर छीन नहीं लिया जाए। पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि 48 वर्षीय, युमी योशिनो को टोक्यो से गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले पर योशिनो ने कहा कि उसने 10 साल पहले शव को छिपा दिया क्योंकि वह उस घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी, जिसे उसने अपनी मां के साथ साझा किया था। क्योडो न्यूज ने मुताबिक, महिला की मृत्यु के समय उसकी उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। नगर निगम के आवासी परिसर में उन्हें पट्टे पर घर दिया गया था। 

योशिनी ने अपनी मां की मौत के बाद एक कोठरी में छिपे हुए फ्रीजर की खोज की और उसमें शव को रख दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की मौत का समय और कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किराया भुगतान नहीं करने पर योशिनो को जनवरी के मध्य में अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles