36.1 C
Delhi
Thursday, June 13, 2024

छतरपुर में बरातियों का वाहन गिरा कुएं में , 6 की मौत और 3 लोग घायल

घर में शादी की खुशियां फैली हो और घर में रौनक लगी है, उसी दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घट जाए तो पूरा वातावरण गमगीन एवं शोकाकुल हो जाता है। ऐसी घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर में सामने आई है। जहां बरात लेकर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय निवासी एवं रिश्तेदारों ने काफी मशक्कत की। मध्यप्रदेश में कार में सवार 9 लोग कुए में जा गिरे जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। ऐसा बताया गया है कि गाड़ी में सवार लोग एक शादी में से लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।

महाराजपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी जेड वाई खान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, ” एक गाड़ी में सवार 9 लोग शादी की पार्टी के लिए लेकर जा रही थी, जो कल रात एक कुएं में गिर गई जिसमें से 6 लोग मारे गए।” 

पूरा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। शादी की खुशियां मातम में पसर गई। बरात लेकर आई चार पहिया वाहन कुएं में गिर गई, जिसमें से लोगों की मौत हो गई। यहां दीवान जी के पुरवा में शादी वालों के घर महोबा उत्तरप्रदेश के स्वासा गांव, यू.पी. से बारात बाय रोड़ आनी थी। चार पहिया वाहन से बरात के 9 लोग आ रहे थे। सफर लम्बा होने की वजह से बरात को लेट हो गया।

8 दिसंबर की रात करीब 11:15 बजे बरात आई तो लेकिन वह शादी वाले घर तक नहीं पहुंच पाई।  बरात से भरी गाड़ी शादी वाले घर के नजदीक अनियंत्रित होकर गोरी कुए में जा गिरी। महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से बहन को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं 3 घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। मृतकों की लाश सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस ने मरने वालों की पुष्टि कर दी है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles