42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

कोरोना वायरस के चलते इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ निधन

सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री और देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता सादिक अल महदी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनकी आयु 84 वर्ष थी। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। यह जानकारी उनकी पार्टी की तरफ से दी गई।

अल महदी नवंबर माह की शुरुआत में अबु धाबी में इलाज के लिए गए थे। राष्ट्रीय उमाह पार्टी की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार सुबह सूडान में लाया जा सकता है। बताते चलें कि अल महदी 29 अक्तूबर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वह 1966-1967 और फिर 1986-89 तक सूडान के प्रधानमंत्री रहे थे। 

1989 में अल महदी को सत्ता से हटाने के बाद उमर अल बशीर ने सूडान की सत्ता पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद इस्लामी कानूनों को शासन में शामिल कर लिया गया। इससे कई कबीले सरकार के खिलाफ हो गए थे। 1989 में बशीर की ओर से सत्ता पर कब्जा करने के बाद सूडान को अंतरराष्ट्रीय अलगाव से जूझना पड़ रहा था, जिससे अब वो उबर रहा है।  

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles