40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी, एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एयर मार्शल चौधरी वर्तमान में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने बताया कि एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए और एयर मार्शल चौधरी के बृहस्पतिवार को नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे ।

लगगभग 38 वर्षों के विशिष्ट करियर में, अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3,800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles