40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

इंडोनेशिया में इन दिनों अजब नजारा है सड़कों पर खून जैसा लाल पानी देख लोग घबरा रहे

इंडोनेशिया के एक गांव में इन दिनों अजब नजारा है। दरअसल अचानक यहां सड़कों पर खून जैसा लाल पानी भरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसके कारण के बेखबर लोग इसे देख घबरा रहे हैं। हालांकि जल्द ही साफ हो गया कि दरअसल, यहां बाढ़ आई थी जिसमें एक डाईंग फैक्ट्री से लाल रंग निकलकर पानी में मिल गया। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के साथ मिलकर रंग हल्का हो जाएगा।

बता दें कि इस गांव में अजीब बाढ़ की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सबसे पहले लोगों ने सेंट्रल जावा के पेकलोंगन शहर के इस गांव की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे और कइयों ने कहा था कि इसे देखकर उन्हें खून जैसा लगा। 

flood

इंडोनेशिया का पेकलोंगन शहर पारंपरिक इंडोनेशियाई डाईंग तकनीक में इस्तेमाल होने वाली बाटीक के उत्पादन के लिए खासा पहचाना जाता है। इसमें कपड़ों पर पैटर्न बनाए जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भी बाढ़ आने से उत्तरी गांव में पानी हरे रंग का हो गया था। एक ट्विटर यूजर ने बताया है कि कई बार बैंगनी रंग के गड्ढे भी सड़कों पर देखने को मिलते हैं। जिसके बाद पेकलोंगन के आपदा राहत अधिकारी ने पुष्टि की कि ये तस्वीरें असली हैं। कई ट्विटर यूजर इसको लेकर कह रहे हैं कि कहीं इन तस्वीरों के चलते कोई अफवाह न फैलाई जाए।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles