40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आज कर्नाटक में 33 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास करेंगे गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को कर्नाटक में 33 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा इस वर्चुअल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल और राज्य के कई मंत्री शामिल होंगे।

1200 कि.मी. लम्बी सड़कों के निर्माण में लगभग 11,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 1200 किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण पर लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कर्नाटक के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए ये सड़कें राज्य में बेहतर संपर्क, सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ाएंगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles