संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। अपनी कजन सिस्टस खुशी कपूर, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा की तरह उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करने का फैसला किया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 150 पोस्ट किए है। शनाया को यहां 1 लाख से भी अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। इस स्टार किड ने अभी ही अपना पेज पब्लिक किया है, उनके इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर उनके दोस्तों सुहाना खान, खुशी कपूर, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे के साथ की कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।
शनाया कपूर ने सुहाना और अनन्या के साथ एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर किसी पार्टी में क्लिक की हुई लगती है और इसमें वे सभी लोग एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखाईं दे रही हैं।