19.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

रतन टाटा बीमार चल रहे अपनी कंपनी के कर्मचारी से मिलने के लिए मुंबई से पुणे पहुंचे

यदि आप बीमार हों और आपकी कंपनी के मालिक अचानक आपसे मिलने पहुंच जाएं तो आपको कैसा लगेगा। इस खुशी को बता पाना थोड़ा मुश्किल है। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा पारंपरिक उद्योगपतियों से अलग छवि रखते हैं। सफल उद्योगपति होने के साथ ही वे अपनी सरलता और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल रतन टाटा कई दिनों से बीमार चल रहे अपनी कंपनी के एक कर्मचारी से मिलने के लिए मुंबई से पुणे पहुंच गए। यह सब उन्होंने इतनी शांति और सौम्यता से किया कि मीडिया को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

रतन टाटा अपने कर्मचारियों के हित में अनेक योजनाएं चला रहे हैं। अब वे अपने इस कर्मचारी से मिलने पहुंचे तो उनके इस विनम्र व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया। वे चुपचाप अपने कर्मचारी की बिल्डिंग में पहुंचे और लिफ्ट की तरफ चले गए। दोपहर लगभग 3 बजे वह कोथरूड में गांधी भवन के पास वुडलैंड सोसाइटी में पहुंचे और कर्मचारी के घर जाकर उससे मिले और बात की। वह यहां आधे घंटे के करीब रुके और कर्मचारी के अच्छे स्वास्थ की कामना की। 

सोसाइटी में रहने वाले लोग भी उन्हें इस तरह से वहां देखकर हैरान हो गए। एक महिला ने बताया कि वह इतने सहज थे कि उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि वह इतने बड़े उद्योगपति हैं। उन्हें पहले लगा कि वे रतन टाटा हैं फिर बाद में बिल्टिंग के कर्मचारियों ने बताया कि वह रतन टाटा ही हैं। रतन टाटा सोसाइटी के अध्यक्ष से भी मिले और उनकी बेटी से बात की। उन्होंने उनकी बेटी को बताया कि हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और कभी विचलित न हों।  

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »