यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। जिला पंचायत व ब्लॉक पंचायत के चुनावों का परिणाम आपके पक्ष में आपकी अपेक्षा अनुसार नहीं आया तो आपने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिंसा फैला दी
कोविड में पंचायत चुनाव कराए गए। महिला प्रत्याशियों को मारा-पीटा गया। पूरे प्रदेश में हिंसा की घटनाएं हुईं। यूपी सरकार हिंसा फैला रही है, पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया। मैं जनता के पक्ष में यहां आई हूं।