पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच एमके कौशिक का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। इस समाचार के बाद खेल जगत में शोक की लहर है। कौशिक भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच भी रहे थे। वह मॉस्को में हुए 1980 के ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। साल 1988 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था