N/A
Total Visitor
26 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

पुलिस ने अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने से गोपीचंद पडलकर को रोका

पुलिस ने पुणे के जेजुरी कस्बे में अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश नाकाम कर दी। महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस पडलकर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है।

देशमुख ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार शनिवार को प्रतिमा का औपचारिक अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा, ”पुलिस कर्मियों ने पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश बृहस्पतिवार को नाकाम कर दी और वे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।”

देशमुख ने बताया कि पवार 13 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवार के आलोचक पडलकर ने राकांपा प्रमुख द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

बताया जा रहा है कि पडलकर ने इस प्रतिमा का अनावरण कुछ चरवाहों से कराने की कोशिश की थी। इस प्रतिमा को जुजुरी देवस्थान (मंदिर न्यास) ने स्थापित किया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »