टीवी के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा के घर नन्हा मेहमान आया है। पत्नी टीजे सिद्धू ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू ने तीसरे बच्चे का वेलकम किया है। रविवार को करणवीर बोहरा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह हाथ में प्रैम लेकर हॉस्पिटल में एंट्री करते नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया था कि टीजे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और नन्हा मेहमान किसी भी समय आने वाला है।
स्पॉटब्वॉय संग बातचीत में करणवीर बोहरा ने कहा, “कल देर रात बेटी ने जन्म लिया है। हम दोनों ही वैंकूवर में हैं। हमने पहले से ही तय किया हुआ था कि लड़की हो या लड़का, दोनों ही एक तरह से वेलकम किए जाएंगे। अगर बेटा होता तो हमारे लिए लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। क्योंकि लड़की हुई है तो हमारे परिवार के लिए लक्ष्मी, सरस्वती और पर्वती हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं, ओम् नमः शिवाय।”
करणवीर ने आगे कहा कि मैं चार्ली बन गया हूं। मेरे पास तीन ऐंजेल्स हैं। चार्ली की ऐंजेल्स, लक्ष्मी सरस्वती और पार्वती। टीजे सिद्धू कहती हैं कि हमारे परिवार में तीन देवियां आई हैं। हमारी जिंदगी की यह सबसे शानदार जर्नी होने वाली है।