कोरोना ने दुनियाभर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली है।कोरोना वायरस से मौतों को 20 लाख तक पहुंचने में एक साल का समय लगा, जबकि अगले 20 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 166 दिन का समय दर्ज किया गया। अगर कुल मौतों की बात की जाए, तो शीर्ष पांच देश अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और मैक्सिको में दुनिया की 50 फीसदी मौतें हुईं; जबकि पेरू, हंगरी, बोस्निया, चेक गणराज्य और जिब्राल्टर में मृत्यु दर सबसे अधिक है।