
उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व IAS अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।इसके अलावा अर्चना मिश्रा और अमित बाल्मीकि प्रदेश मंत्री बने हैं वहीं बीजेपी यूपी ने मोर्चों के पदाधिकारी भी घोषित किए हैं प्रांशु दत्त को युवा, गीता शाक्य को महिला, कामेश्वर सिंह को किसान, नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग, कौशल किशोर को अनुसूचित जाति, संजय गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है
