अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आजकल नेपाल में छुट्टियां मना रही हैं ,फैंस के लिए कुछ तस्वीरें उन्होंने साझा की

0
227

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह  पहाड़ों के बीच मेडिटेशन करती हुई दिख रही हैं। परिणीति के पीछे हिमालय का सुंदर दृश्य दिख रहा है और वह ध्यानमग्न हैं। इस तस्वीर पर उनके प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं और परिणीति की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि वैसे भी परिणीति इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से मुखातिब होते रहती हैं।

इन दिनों वह नेपाल में छुट्टियां मना रही हैं और यह तस्वीर उन्होंने यहीं से डाली है। परिणीति नेपास से लगातार अपनी हर गतिविधि फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने नेपाल से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें हिमालय दिख रहा है। उनकी ताजा तस्वीर प्रशंसक को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, हर रोज का मेडिटेशन मेरा सिक्रेट है। फोटो में परिणीति पत्थरों पर बैठी हुई हैं और ध्यान मुद्रा में हैं। उनकी आंखें बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here