नई दिल्ली। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर इन दिनों अपना कैंसर का इलाज करवा रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को कैंसर होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। लेकिन हाल ही में किरण खेर की तबीयत बिगड़ने और निधन जैसी खबरें उड़ने लगीं। जिसके बाद अनुपम खेर ने सामने आकर सभी खबरों का खंडन किया।
अनुपम खेर ने किया खंडन
अनुपम खेर ने ट्वीट कर बताया कि किरण खेर की तबीयत को लेकर उड़ रही खबरें झूठी हैं। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, ‘किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। ये सब झूठ है, वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है’। अनुपम खेर ने आगे लिखा कि, ‘मैं लोगों से निवेदन करुंगा कि ऐसी नकारात्मक खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद’।
ओम नमः शिवाय का किया जाप
हाल ही में किरण खेर कोविड वैक्सीन लगवाने अपने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ पहुंची थीं। अनुपम खेर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। मां सबसे बहादुर थीं। ओम नमः शिवाय का जाप करने से मुझे काफी मदद मिली और शायद किरण, भाई और भाई को भी।’ इसके बाद उन्होंने लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। वैक्सीन लगवाने के दौरान किरण खेर ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था। साथ ही, चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वो थोड़ा बीमार लग रही थीं। उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ था। बता दें कि कुछ वक्त पहले किरण खेर की बीमारी का खुलासा हुआ था।
अनुपम खेर ने किया था खुलासा