37.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

कालिंदी कुंज इलाके में मां से विवाद करने पर युवक ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, महिला की हालत नाजुक

कालिंदी कुंज इलाके में मां से विवाद करने पर युवक ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। घायल महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना में घायल महिला के मायके वालों की शिकायत पर हत्या के प्रयास एवं दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बरिशा अपने पति और सास के साथ मदनपुर खादर में रहती है जबकि उसका देवर भी उसी घर में अलग अलग मंज़िल पर रहता है। महिला के परिजनो ने बताया कि दो साल पहले बरिशा और नदीम की शादी हुई थी और उन्हें 10 महीने का बेटा है। लेकिन ससुराल के लोग कुछ दिनों से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे।

इसी बीच दो अप्रैल को देवर ने बरिशा को फ़ोन कर बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी अस्पताल में है। देवर ने अपनी मां को भी बुलाया लेकिन बरिशा की सास की दूसरे बेटे से अनबन थी। इस वजह से उन्होने जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह देवर को लेकर ताने देने लगीं। लेकिन बरिशा ने जब ऐसा कहने से मना किया तो वह अपनी बहू से ही भिड़ गईं। इसी बीच नदीम भी आ गया। उसने पत्नी को मां से लड़ते देखा तो उसने बरिशा को पीटना शुरु कर दिया और उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles