काशी विश्वनाथ धाम में योगी का बड़ा तोहफा! 11 एलईडी स्क्रीन से श्रद्धालुओं को मिलेगी हर जानकारी

0
117
वाराणसी, 7 दिसंबर 2024, शनिवार। भगवान शिव के सबसे बड़े दरबार काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर श्रद्धालु निहाल होते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया है, जिनकी लागत 2.02 करोड़ है।
इन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी के साथ-साथ भगवान विश्वनाथ के पांच वक्त होने वाली आरती दर्शन और गर्भगृह के दर्शन भी प्राप्त होंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, धाम के अलग-अलग जगह पर लगे 11 एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ किया गया है।
इन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन, मंदिर से संबंधित आवश्यक सूचना, आरती दर्शन और अन्य आवश्यक विषयों के बारे में श्रद्धालुओं को सीधा जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में लगे 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंदिर प्रशासन से जुड़े सदस्य, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here