N/A
Total Visitor
35.8 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

शहर में योगी, एक्शन मोड में खाकी… महज तीन घंटे में साधु के सातों हत्यारे गिरफ्तार!

वाराणसी के चेतगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर सरेराह पत्थर से कूचकर साधु की हत्या करने वाले सात आरोपियों को वारदात के महज तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें चार नाबालिग व तीन बालिग है। इन बेखौफ मनबढ़ों ने सोमवार की शाम बेरहमी से एक साधु को पीट-पीटकर मार डाला था। यह घटना तब हुई जब योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर आने वाले थे। योगी आदित्यनाथ के वाराणसी पहुंचने से पहले ही एक्शन मोड में आई खाकी ने साधु के सातों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के मुताबिक, चेतगंज चौराहे के पास शराब की दुकान के सामने न्यू कॉलोनी ककरमत्ता (भेलूपुर) निवासी साधु पप्पू (45 वर्ष) लेटा था। दोपहर लगभग तीन बजे चार किशोर वहां पहुंचे और उसका पैसा छीनने का प्रयास किया। इस पर विवाद हो गया। साधु और किशोर झगड़ा करते हुए सड़क पर आग गए। इस दौरान किशोरों ने साधु पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल वहीं दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हत्या से शहर में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अबतक की जांच में सामने आया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के इरादे से खूनी वारदात को अंजाम दिया। चेतगंज एसीपी गौरव कुमार ने सभी हत्यारोपी से पूछताछ कर उनके गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। हत्यारोपियों में बेनियाबाग निवासी चंदन, राजाबाबू, सिकंदर और चार नाबालिग है। आज यानी मंगलवार को पुलिस सभी हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मनबढ़ हैं। आए दिन शराब पीकर झगड़ा करते हैं। लोगों से छिनैती करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी कर लेते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ महीनों से कल्लू गैंग नाम का एक गिरोह सक्रिय है। सभी किशोर उस गैंग के सदस्य हैं। आसपास के इलाके में गैंग का आंतक हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »