N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Thursday, August 7, 2025

दिल्ली में अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी, सर्द दिन रिकॉर्ड होने की संभावना

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की वजह से सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन रिकॉर्ड होने की संभावना जताई है। वहीं, सप्ताह भर तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में नमी का स्तर अधिक और पारा कम होने की वजह से सुबह सड़कों से लेकर हवाई पट्टी पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया।

इस वजह से दृश्यता का स्तर 600 से लेकर 800 मीटर तक रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से लेकर 100 फ़ीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।  न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की धूप छाई रही। दिन में बादल छाए रहने की वजह से सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। इस वजह से दोपहर में ही लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लिया।

 

अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के आखिरी दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

कोहरे का स्तर अधिक होने और बादलों छाए रहने की वजह से दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर गंभीर स्तर की ठंड से लेकर ठंडा दिन वाली स्थिति दर्ज की गई है। नरेला में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दिल्ली के पालम मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

लोधी रोड में अधिकतम तापमान 14. 9 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6.5, आया नगर में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 7.8 व नरेला में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

 

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »