N/A
Total Visitor
35.2 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

पॉपुलर शो “भाभी जी घर पर हैं” के राइटर मनोज संतोषी का निधन

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के राइटर मनोज संतोषी दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना वह लंबे समय से कर रहे थे। इस शो में काम करने वाले सेलेब्स और दर्शकों को उनके निधन की जानकारी से बड़ा झटका लगा है।
मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) का निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। दिग्गज राइटर लंबे समय से लिवर संबंधी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे। इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी की दुनिया से जुड़े सेलेब्स भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

शिल्पा शिंदे ने जताया शोक

भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में राइटर मनोज संतोषी के निधन की पुष्टि की है। शिल्पा बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने संतोषी के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »