N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

वाराणसी में सर्दी का कहर: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, घने कोहरे ने रोकी जीवन की रफ्तार

वाराणसी, 3 जनवरी 2025, शुक्रवार। वाराणसी में सर्दी का कहर जारी है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान गिर रहा है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ा पहनने के बावजूद गलन हाड़ कंपा रही है। सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम हो गया है और लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल वाराणसी में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और अगले दो दिनों तक सर्दी यूं ही जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक वाराणसी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस, आद्रता 62 फीसदी, हवा की रफ्तार 08 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
बीते गुरूवार को वाराणसी में न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो पिछले 11 साल में दो जनवरी को सबसे कम तापमान बताया गया। अधिकतम तापमान भी औसत से कम 15.8 रहा।
बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और हवाओं से हवा में लगातार नमी बढ़ रही है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ् के सक्रिय होते ही गलन और बढ़ेगी। शहर में शाम आठ बजते-बजते कोहरा छाने लग रहा है और रात 11 बजे के बाद सुबह सात बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »