N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Saturday, August 9, 2025

पति का टीकाकरण रोकने के लिए पत्नी ने महिला कर्मी को थप्पड़ जड़ने के साथ ही बदसलूकी की

कोरोना से जंग में कश्मीर घाटी के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगे रहे हैं। इसके लिए कई स्थानों पर लोग स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी। महिला के परिजन और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे समझाते रहे पर उसने किसी की भी बात न मानी। बार-बार वह महिला कर्मियों को अपमानित कर रही थी।

बता दें कि घाटी में बारामुला के क्रीरी में एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने पति का टीकाकरण नहीं करने दिया। इतना ही नहीं महिला ने टीम की महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी की। कर्मी को थप्पड़ जड़ने के साथ ही महिला ने उन्हें चुड़ैल तक कहा। महिला की इन सभी हरकतों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी अपना धर्म निभाते हुए उसे समझाती रही।
 

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।महिला से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि उसने अपनी गलती स्वीकार की है।महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है, इस संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है।बता दें कि घाटी में स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर टीकाकरण कर रहे हैं। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »