अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के क्यों बांधे तारीफों के पुल…
अयोध्या, 30 सितंबर। पिछले महीने ही अयोध्या में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच नई रेल लाइन को लेकर रार छिड़ गई थी। नई रेल लाइन के दोबारा डीपीआर को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा था कि भाजपा सरकार अयोध्या की जनता से लोकसभा चुनाव की हार की खीझ निकाल रही है। जनता से हार का बदला लिया जा रहा है। तो वहीं, अब अवधेश प्रसाद केंद्रीय नेतृत्व, सभापति, राज्य सभा व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के तारीफ के पुल बांध रहे हैं, और बांधे भी क्यों न…अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद को रेल मंत्रालय ने संसदीय स्थाई समिति का सदस्य जो चुना है।
समिति के सदस्य चुने जाने के लिए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, कि सदस्य के रूप में संसदीय समिति का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। सदस्य बनते ही सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि उनके कार्यों की प्राथमिकता सूची में रेल को और व्यापक व सुविधा से लैस करना होगा। देश के नागरिकों को सुगम यातायात प्रदान करने वाली भारतीय रेल की स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बता दें, रेल मंत्रालय का संसदीय स्थाई समिति रेल की वित्तीय नीतियों, बजट और आर्थिक सुधारों पर चर्चा और मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।
Advertisement

Translate »