34.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करा दूंगा। मुझे लगा 6 महीने तो लगेंगे ही लेकिन डेढ़ महीने के अंदर 200 एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दी।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम ब्रह्मोस दुनिया के देशों पर हमला करने के लिए नहीं बना रहे है। यह हमारे देश का चरित्र नहीं है। हमने न हमला किया, न जमीन कब्जाई है। ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं जिससे कि हमारे पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई भी देश आंख दिखाने की जुर्रत न करे। इस प्रकार के डेटेरेंट होने जरूरी हैं। उरी और पुलवामा में हमने कर दिखाया है। हमारे पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर संदेश दे दिया कि जरूरत पड़ी तो उस पर हमला भी कर सकते हैं। रक्षामंत्री डीआरडीओ की अत्याधुनिक लैब और नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र कार्यक्रम में बोल रहे थे। जहां रविवार को उन्होंने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास किया।

 

 

 

रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी ऊंचाइयों को छू रहा है। पहले की अपेक्षा लोगों के जीवन मे बदलाव आया है। सारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। सड़कें और फ्लाईओवर तेजी से बन रहे हैं। यूपी में 4 एक्सप्रेसवे तेजी से बन गए। सरकारी योजनाओं का एक पैसा भी कोई माई का लाल काट नहीं सकता। जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा था कि एक रु भेजता हूं तो 15 पैसे नीचे आता है लेकिन हमारे पीएम ने व्यवस्था बदली और अब सौ का सौ पैसा पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना, उज्जवला सभी के लिए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। पहले अपराध का राजनीतिकरण था। आज डंके की चोट कह सकते हैं कि योगी ने कानून व्यवस्था बदल दी है। जिसकी चर्चा दूसरे प्रदेशों में भी होती है। जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार, बहुत असरदार।

 

रक्षामंत्री ने कहा कि योगी एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं। माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं। हर जगह बुलडोजर चल रहा है। यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले बल्ले है। दुनिया भर के निवेशक यूपी आ रहे हैं। प्रदेश में चार-चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बन रहे हैं। योगी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो कि अपनी विरासत और संस्कृति को भी संभाल रही है। जो अपनी पुरातन संस्कृति से कटता है। वह कटी पतंग जैसा होता है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles