N/A
Total Visitor
29.2 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

नाम में क्या रखा है? जौनपुर के मुस्लिम परिवारों ने अपने नाम में जोड़ा हिंदू टाइटल, जानें क्या है वजह

जौनपुर, 10 दिसंबर 2024, मंगलवार। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील के डेहरी गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां के मुस्लिम परिवारों ने अपने नाम के साथ हिंदू टाइटल जोड़ने की शुरुआत की है। इस गांव में लगभग 30 से 35 मुसलमान परिवार अपने नाम के साथ दुबे, तिवारी, ठाकुर, कायस्थ टाइटिल जोड़ रहे हैं।
इस परिवर्तन के पीछे की कहानी दिलचस्प है। नौशाद अहमद दुबे नामक एक व्यक्ति ने अपनी शादी के कार्ड पर अपने नाम के साथ दुबे जोड़कर सभी का ध्यान खींचा। उनका कहना है कि उनके पूर्वज पूर्व में हिंदू थे, इसलिए अब वह अपने नाम के साथ अपने गोत्र का नाम भी लिख रहे हैं।
नौशाद अहमद दुबे ने बताया कि सात पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों में से एक लाल बहादुर दुबे से पीढि़यां मुसलमान में परिवर्तित हो गईं थीं। वह अपना नाम लाल मोहम्मद लिखने लगे। नौशाद के पूर्वज आजमगढ़ से आए थे। इस परिवर्तन के बाद से नौशाद और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों को विदेशों में रहकर धमकियां मिल रही हैं, लेकिन नौशाद का कहना है कि उन्हें इसका कोई खौफ नहीं है।
गांव के दूसरे निवासी सैय्यद शांडिल्य, अब्दुल्लाह दुबे, इरशाद पांडेय, ठाकुर गुफरान और इसरार अहमद दुबे का कहना है कि हम सभी से अपील करेंगे कि अपनी जड़ों से जुड़ें। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। लोग इस परिवर्तन के पीछे की वजह जानने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »