N/A
Total Visitor
28.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

दिल्ली में मौसम बना रहेगा सुहावना

दिल्ली में हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद उमस काफी परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने व शुक्रवार व रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में बीते शनिवार से सावन की झड़ी लगी थी जो कि रविवार सुबह तक जारी रही। सोमवार को भी सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे तक 1.2 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा केंद्र पर दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की मानें तो अभी मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दो दिन बारिश पर ब्रेक लगेगा। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। उसके बाद 27 व 29 अगस्त को फिर से बारिश का दौर शुरु होगा। इसकेबाद बारिश का दौर थमना शुरू होगा।

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश का अनुमान।
अधिकतम तापमान: 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:  26.2 डिग्री सेल्सियस
24 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6:51 मिनट
25 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5:56 मिनट

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »