जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की कॉफी टेबल बुक

0
87
गोरखपुर, 16 मार्च 2025, रविवार। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मुलाकात की। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री को एक कॉफी टेबल बुक भेंट की, जिसमें उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गण्डक जलाशय क्षेत्र में किए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों की जानकारी दी गई है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने नेपाल स्थित नवल परासी जिले में गंडक नदी के तट पर स्थित बी-गैप तटबंध, स्पर नंबर 13 का निरीक्षण किया है। उन्होंने गंडक नदी से जुड़े बाढ़ के विषयों पर अधिकारियों से गंभीरता से चर्चा की है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि बैराज का स्थलीय निरीक्षण भी किया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जलशक्ति मंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में शिव अवतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here