N/A
Total Visitor
29.2 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

वसीम रिजवी का वसीयतनामा: हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की इच्छा

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2024, मंगलवार। वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बने और फिर नाम बदलने वाले ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर ने अपना वसीयतनामा जारी किया। उन्होंने मृत्यु के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने अपने वसीयतनामे में कहा कि वह इस्लाम धर्म में पैदा हुए, लेकिन 2021 में सनातन धर्म स्वीकार कर लिया।
उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए कुछ विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी अस्थियों का विसर्जन जगतगुरु रामभद्राचार्य के हाथों से होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो उनके द्वारा अधिकृत किए गए लोग ही अस्थियों का विसर्जन करेंगे।
उन्होंने चिता को अग्नि देने के लिए लखनऊ नाका हिंडोला के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रचारक मिहिरजध्वज का नाम लिया। इसके अलावा, उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों और मित्रों को भी इस काम के लिए अधिकृत किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »