इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी शामिल है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक युद्ध की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कई देशों के संपर्क में हैं।
दोनों देशों के युद्ध के बीच सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई। मध्य-पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक टोर वेन्नेसलैंड युद्ध की स्थिति पर चर्चा करने के लिए अमेरिका, यूरोपीय संघ, कतर, मिस्र और लेबनान के संपर्क में हैं। वेन्नेसलैंड के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में कार्यालय ने कहा कि विशेष समन्वयक वेन्नेसलैंड इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा करने के लिए अमेरिका, ईयू, कतर, मिस्र और लेबनान के संपर्क में है। युद्ध के बीच हमारी प्राथमिकता नागिरक जीवन को सुरक्षित करना और किसी भी तरह के नुकसान से बचना है। यह मानवीय पहल है। संयुक्त राष्ट्र इन प्रयासों के लिए स्रकिय है।