हमारी पौराणिक शास्त्रों के माध्यम से माना गया है कि हमारे हाथों की हथेलियों में 3 देवता विद्यमान होते हैं। इसलिए हमें सुबह उठकर अपने हाथों की दोनों हथेलियों को देखना चाहिए, जिससे आपको उन तीनों देवताओं के दर्शन हो सके जिससे आपका दिन शुभ रहेगा। ऐसा करने से क्या आपको चमत्कारी लाभ होना प्रारंभ हो जाएंगे।
सुबह उठकर हमें अपने दोनों हाथों को अपने नेत्रों के सामने रखें। जिससे हमारे दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी हो सके। हथेली के मध्य भाग में मां सरस्वती विराजमान होती है तथा हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी जी निवास करती हैं और हथेली के निचले भाग में ब्रह्मा जी विराजमान होते हैं। इन तीनों देवताओं के दर्शन होने से हमारे सभी कार्य अच्छे से पूरे होने लगेंगे और हमें लाभ की प्राप्ति होगी।
वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर माना गया है कि रात भर सोने के बाद हमारे शरीर की सारी ऊर्जा हमारे हाथों की हथेलियों में एकत्रित हो जाती है। सुबह उठकर मनुष्य को अपने हाथों की हथेलियों को देखने से यह ऊर्जा हमारी आंखों के द्वारा अवशोषित कर ले जाती है। जो हमारे शरीर में प्रवेश करती है, जिसके माध्यम से आप दिन भर स्वच्छ और चुस्त बने रहते हैं।