महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

0
46
नई दिल्ली, 20 नवंबर 2024, बुधवार। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
महाराष्ट्र में चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच में है: महायुति गठबंधन और महाविकास अघाड़ी। महायुति गठबंधन में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी है।
महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 29 एससी और 25 एसटी के लिए रिजर्व हैं। इन 288 सीटों पर कुल 4140 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच में चुनावी लड़ाई है। राज्य में गठबंधन की अगुवाई हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा कर रही है।
दोनों ही राज्यों में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। महाराष्ट्र में बीजेपी 149 सीट पर चुनाव मैदान में है, जबकि सहयोगी शिवसेना 81 और अजित गुट की एनसीपी 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here