N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

विश्व हिंदू परिषद का विरोध प्रदर्शन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई!

नई दिल्ली, 2 दिसंबर 2024, सोमवार। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में साधु संत समाज, विभिन्न संप्रदाय और पंथ के गुरु और प्रतिनिधी शामिल हुए और उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की।
विहिप दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है और हिंदुओं में रोष है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, लाखों की संख्या में हिंदू विस्थापित हो गए हैं और हमारी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है।
महंत नवल किशोर दास ने कहा कि हिंदू समाज अब इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा और हम विश्व में कहीं पर भी हिंदुओं के ऊपर अत्याचार होने पर प्रतिकार करेंगे। विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपनी भूमिका निभाने की मांग की और बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी दी कि अगर अत्याचार नहीं रुके तो बांग्लादेश के दो टुकड़े हो सकते हैं।
इस मौके पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश जी, प्रान्त संगठन मंत्री सुबोध जी, बजरंग दल संयोजक गोल्डी जी समेत विहिप के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »