N/A
Total Visitor
33 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

झारखंड के हजारीबाग-कोडरमा में हिंसा, नाबालिग की मौत, मरकच्चो में आठ लोग घायल

झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए। जैसे ही पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली वैसे ही हिंसा प्रभावित इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

बरही में युवक की मौत

हजारीबाग के बरही के लखना दुलमहा में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में पिपरघोघर (नई टांड) निवासी 17 वर्षीय रूपेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है

कोडरमा के मरकच्चो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र के उत्तरी पंचायत कर्बलानगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक बच्चे को भी चोट आई है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »