26.1 C
Delhi
Saturday, September 21, 2024

विधु की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, अनुपमा की संस्था ने दिया यह अवॉर्ड

निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा फिल्म समीक्षक हैं। अपनी घर की कंपनी की किसी फिल्म की वह समीक्षा तक नहीं करने का दम भरती रही हैं। लेकिन, अनुपमा की ही बनाई संस्था फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के बीती रात हुए पुरस्कार समारोह में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार उनके पति विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ को दिया गया। फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ये पुरस्कार समारोह विदेशी कंपनी विस्तास कैपिटल के आर्थिक सहयोग से करती है। विस्तास कैपिटल की फिल्म निर्माण शाखा गोल्डन रेशियो फिल्म्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण करती है।

अनुपमा चोपड़ा पिछले पांच वर्षों से क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड का आयोजन करती आ रही हैं। जिस संस्था के बैनर पर ये आयोजन होता है, उस फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड में वही फिल्म समीक्षक शामिल हैं जो अनुपमा की हां में हां मिलाते हों। अधिकतर अंग्रेजी समीक्षकों वाली इस संस्था में भाषाई प्रतिनिधित्व सिर्फ कहने को है। दावा किया जाता है कि इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्में शामिल की जाती है, जिनको फिल्म समीक्षकों ने खूब सराहा हो।

विधु की फिल्मों ‘परिंदा’ और ‘1942 ए लव स्टोरी’ के हीरो रहे अनिल कपूर ने कहा कि फिल्म ’12वीं  फेल’ के लिए बेस्ट फिल्म के असली दावेदार वही हैं। इस अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान करण जौहर, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मौसमी चटर्जी, प्रसनजीत चटर्जी, दिव्या दत्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, ऋचा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, उषा खन्ना और कबीर खान जैसी सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। 

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के दौरान करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ को अनस्क्रिप्टेड हाईएस्ट व्यूवरशिप, वेब सीरीज ‘फर्जी’ को हाईएस्ट व्यूड फिक्शन शो और ओटीटी प्लेटफार्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ को प्लेटफार्म ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है। संगीत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए संगीतकार उषा खन्ना को भी इस अवार्ड शो के दौरान सम्मानित किया गया।

समारोह के विनर्स की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

फिल्म 

1. बेस्ट फिल्म – 12वीं फेल 

2. बेस्ट एक्टर – विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

3. बेस्ट एक्ट्रेस – शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

4.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – जयदीप अहलावत (जाने जां)

5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – दीप्ति नवल (गोल्डफिश)

6. बेस्ट डायरेक्टर – पी एस विनोथराज (तमिल फिल्म-कूझंगल-पेबल्स)

7. बेस्ट राइटर – देवाशीष मखीजा (जोरम)

8. बेस्ट सिनेमैटोग्राफर – अविनाश अरुण घावरे (थ्री ऑफ अस)

9 . बेस्ट एडिटर – अभ्रो बनर्जी ( जोरम )

वेब सीरीज 

1. बेस्ट सीरीज – कोहरा 

2. बेस्ट एक्टर – सुविन्दर विक्की  (कोहरा)

3. बेस्ट एक्ट्रेस – राजश्री देशपांडे  (ट्रायल बाय फायर )

4.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – सिद्धांत गुप्ता (जुबली)

5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज सीजन 2)

6. बेस्ट डायरेक्टर – विक्रमादित्य मोटवानी  (जुबली )

7. बेस्ट राइटर – गुंजीत चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया, सुदीप शर्मा (कोहरा)

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
13FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »