उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बेंगलूरू के राजभवन में समाज में लोककथाओं के महत्व पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘लोकगीत हमारी विरासत के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं। ये सही मायने में लोक साहित्य है।’
नायडू ने कहा कि भारत का महान इतिहास है। यह लोक और समग्र परंपराओं की समृद्ध विविधता है। देश के प्रत्येक भाग में लोक परंपराओं के अपने समृद्ध हस्ताक्षर हैं। लोकगीत भारत में विविधता और बहुसंस्कृतिवाद की सच्ची भावना के प्रतीक हैं।