N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर समस्तीपुर में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025, गुरुवार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि धनखड़ उसी दिन लखनऊ भी जाएंगे, जहां वह उत्तर प्रदेश दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उत्तर प्रदेश 24 जनवरी को अपना 76वां स्थापना दिवस मनाएगा, जिसकी शुरुआत तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने की थी। यह कार्यक्रम हर साल तीन दिनों तक मनाया जाता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »