N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

नेताजी की जयंती पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया श्रद्धांजलि, कहा- उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहेगा

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025, गुरुवार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया और देश के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना की। नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनकी वीरता और देशभक्ति को प्रदर्शित करता है।
धनखड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सुभाष चंद्र बोस का भारत की स्वतंत्रता और आजाद हिंद फौज के गठन में योगदान उनके असाधारण दृष्टिकोण और वीरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नेताजी की वीरता, राष्ट्रवादी उत्साह और भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने में उनके योगदान ने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।
उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि नेताजी का अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प लोगों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और एकजुट भारत के वास्ते अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »