नई दिल्ली, 2 दिसंबर 2024, सोमवार। विहिप दिल्ली का विरोध प्रदर्शन आज 10 बजे जंतर मंतर पर होगा, जबकि मुंबई में विहिप कोंकण प्रांत का प्रदर्शन आज सायं 3.30 बजे बांग्लादेशी हाई कमीशन के बाहर होगा। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आयोजित किया गया है।
विहिप दिल्ली के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना और पूज्य महंत नवलकिशोर दास जी सहित कई संस्थाओं के गणमान्य लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सभी से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन में शामिल होकर मानवता की रक्षा के लिए अपना योगदान दें।